1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Massive fire in institute in Silchar, Assam

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

बच्चे छत से कूदकर बचा रहे जान

Massive fire in institute in Silchar
Major fire in institute of Assam: असम के सिल्चर में आग ने विकराल तांडव मचाया है। यहां एक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट (computer institute) में आग लगने से कई स्टूडेंट्स (students) फंस गए हैं। ये इंस्टीट्यूट बिल्डिंग के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर था। इस वजह से स्टूडेंट्स को बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
 
मौके पर भगदड़ मची हुई है। बच्चे छत से कूदते हुए देखे जा रहे हैं। ये वीडियो काफी भयावह है और रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बच्चे सीढ़ी की मदद से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं। सीढ़ी छोटी है जिसकी वजह से मदद में देरी हो रही है। इसके अलावा कई स्टूडेंट्स अपने बैग, जरूरी सामान को आग से बचाने के लिए छत से नीचे फेंक रहे हैं। ये वीडियो वाकई रूह कंपा देने वाला है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share bazaar News: विशेष कारोबारी सत्र में Sensex और Nifty बढ़त के साथ बंद