biodatamaker
✕

Maratha Reservation : मराठा आरक्षण आंदोलन होगा तेज, मनोज जरांगे के लिए लगेंगे 250 लाउडस्पीकर

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (19:06 IST)
Maratha reservation movement : मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे शनिवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे और अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। जरांगे के संदेश को ‘तेज और स्पष्ट’ रूप से पहुंचाने के लिए आयोजन स्थल के 500 मीटर के दायरे में चारों दिशाओं में 250 लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे।
ALSO READ: मराठा आरक्षण की लड़ाई अकेले लड़ने को लेकर क्या बोले मनोज जरांगे?
रैली के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरांगे के संदेश को ‘तेज और स्पष्ट’ रूप से पहुंचाने के लिए आयोजन स्थल के 500 मीटर के दायरे में चारों दिशाओं में 250 लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे। जरांगे ने 13 जून को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी और राज्य सरकार को समुदाय की मांगों को स्वीकार करने के लिए एक महीने की समयसीमा दी थी।
 
मनोज जरांगे क्रांति चौक पर लोगों को संबोधित करेंगे : आयोजकों ने बताया कि रैली शनिवार (13 जुलाई) को पूर्वाह्न 11 बजे सीआईडीसीओ बस अड्डे से शुरू होगी और चार किलोमीटर की दूरी तय कर क्रांति चौक पर समाप्त होगी जहां पर जरांगे लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जरांगे इस दौरान अपने अगले कदम की घोषणा कर सकते हैं। शहर के बीचों-बीच व्यस्त जालना रोड पर स्थित क्रांति चौक पर रैली के दौरान वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
ALSO READ: मराठा आरक्षण पर मंत्री बोले, रिश्तेदारों के दस्तावेज के आधार पर मिलेंगे कुनबी प्रमाण-पत्र
आयोग ने बताया कि पड़ोसी जिलों से मराठा समुदाय के लोगों के जरांगे के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है और इसलिए आठ बड़े मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए आरक्षित किया गया है। जरांगे ने 13 जून को अपना अनशन समाप्त करते हुए कहा था, हम मराठा समुदाय की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को एक महीने का समय दे रहे हैं। लेकिन हम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे। अगर सरकार ने हमें आरक्षण नहीं दिया तो हम आगे बढ़ेंगे और इसे लेंगे।
 
कानून बनाने की मांग : जरांगे ने कुनबी को मराठा समुदाय का ‘सगे सोयरे’ (रक्त संबंधी) के तौर पर मान्यता देने के लिए तैयार मसौदा को लागू करने और कुनबी की पहचान मराठा के तौर पर करने के लिए कानून बनाने की मांग की है। कुनबी कृषि समुदाय है और अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आता है। जरांगे की मांग है कि मराठा समुदाय के सभी सदस्यों को कुनबी का प्रमाण पत्र जारी किया जाए ताकि वे आरक्षण का लाभ ले सकें। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख