suvichar
✕

मानसरोवर यात्रा अगले सप्ताह होगी शुरू

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (23:58 IST)
पिथौरागढ़। अगले सप्ताह शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के मद्देनजर पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को लखनपुर और नजंग के बीच 3 किलोमीटर के सड़क के हिस्से का निर्माण कार्य करने से दिसंबर तक इस आधार पर रोक दिया है कि इससे श्रद्धालुओं को असुविधा होगी।
 
 
पिथौरागढ़ जिला अधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि लखनपुर और नजंग के बीच वाली सड़क के हिस्से पर हम बीआरओ को दिसंबर तक काम करने की अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि इससे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा में परेशानी होगी। यात्रा की तैयारी बैठक में हिस्सा लेने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति इसलिए पैदा हुई, क्योंकि पिछले 5 माह में बीआरओ ने सड़क निर्माण के लिए कुछ नहीं किया।
 
उन्होंने कहा कि सड़क का यह हिस्सा भारत-चीन सीमा पर घाटियाबगड से लिपुलेख तक 75 किलोमीटर लंबे मार्ग का भाग है। रविशंकर ने कहा कि सितंबर तक यात्रा चलने के बाद उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में चले गए जनजातियों के निचले इलाकों में वापस आने का समय हो जाएगा जिससे दिसंबर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
कैलाश मानसरोवर यात्रा अगले सप्ताह शुरू हो रही है और श्रद्धालुओं का पहला जत्था 12 जून को नई दिल्ली से रवाना होकर धारचूला आधार शिविर पर 13 जून को पहुंचेगा। गुंजी के रास्ते में 3 किलोमीटर सड़क का यह हिस्सा पिछले साल नवंबर में भारी भूस्खलन में क्षतिग्रस्त हो गया था। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख