ramcharitmanas

कुत्ते और बिल्ली के जिंदा बच्चों को लोग कचरे में फेंक देते हैं : पर्रिकर

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (18:25 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि लोग कुत्ते और बिल्ली के जिंदा बच्चों को कचरे में फेंक देते हैं। उन्होंने बताया कि अपशिष्ट उपचार संयंत्र में कचरे को अलग करने के दौरान इससे 25 कुत्ते के तथा बिल्ली के 35 बच्चों को बचाया गया है। गोवा अपशिष्ट प्रबंधन कॉर्पोरेशन संयंत्र सालिगाओ गांव में स्थित है। यहां उत्तर गोवा के विभिन्न गांवों तथा पंचायतों से एकत्र किए गए कचरे का निस्तारण किया जाता है।
 
 
उन्होंने बताया कि हम लोगों को जो कचरा मिलता है, वह मिला-जुला होता है। हमें कचरे में कुत्ते और बिल्लियों के जिंदा बच्चे तक फेंके हुए मिलते हैं। संयंत्र के आस-पास के इलाके में अभी 20 से 25 बिल्लियां तथा 30 से 35 कुत्ते हैं जिन्हें कचरे से निकाला गया।
 
मुख्यमंत्री विधानसभा में भाजपा विधायक निलेश काबराल के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे कचरा निस्तारण संयंत्र में एकत्र किए गए अपशिष्ट व्युत्पन्न ईंधन के प्रसंस्करण और उसे कर्नाटक के सीमेंट फैक्टरी भेजे जाने के बारे में पूछा गया था। पर्रिकर ने बताया कि अपशिष्ट व्युत्पन्न ईंधन एक मिला-जुला कचरा है और हमें प्लास्टिक सहित सभी प्रकार के अपशिष्ट प्राप्त होते हैं जिसको 1,200 डिग्री सेल्सियस पर जलाने की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि हमें इसे सीमेंट फैक्टरी भेजना होता है। (भाषा)

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

LIVE: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा अनिश्‍चितकाल के लिए स्थगित

खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, नाराज कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

अगला लेख