biodatamaker

मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (15:18 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए आज सुबह अमेरिका रवाना हो गए। पर्रिकर (62) को सोमवार शाम जांच के लिए मुबंई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
पर्रिकर को 15 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने उसी दिन गोवा जाकर विधानसभा में बजट पेश किया, लेकिन उनकी बीमारी के कारण सत्र केवल चार दिन ही चल सका। इसके बाद उन्हें ‘गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया और फिर उन्हें जांच के लिए सोमवार शाम मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
पर्रिकर ने विदेश में इलाज के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र भी लिखा था। पत्र में उन्होंने गोवा और मुंबई के डॉक्टरों द्वारा उन्हें विशेष इलाज के लिए विदेश जाने की सलाह दिए जाने की जानकारी दी थी। साथ उन्होंने कहा कि यहां न होने पर वह राज्य में मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता वीडियो कॉन्फ्रेंस या सर्क्युलेशन के जरिए करेंगे। (भाषा)
 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

अगला लेख