kalsarpa dosh calculator
✕

पीएम मोदी ने भी माना केजरीवाल मॉडल ही देश के विकास का असली मॉडल : सिसोदिया

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (10:12 IST)
नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल को फॉलो कर भाजपा और कांग्रेस दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने लगे हैं। इस पर ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल की तर्ज पर अब भाजपा और कांग्रेस के लोग भी दूसरे राज्यों में फ्री बिजली और महिलाओं को बस में फ्री सफर का चुनावी वादे कर रहे हैं।

 केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनके पास देश को लेकर विजन है। इसलिए आज दिल्ली देश भर में विकास के नए-नए प्रयोगों की एक प्रयोगशाला बन गई है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री भी अब मान रहे कि केजरीवाल मॉडल ही देश के विकास का असली मॉडल है।

प्रधानमंत्री स्वयं केजरीवाल सरकार के प्रयोगों को स्वीकार कर देश भर के मुख्यमंत्रियों को कोरोना से निपटने के लिए मिनी कंटेनमेंट जोन और होम आइसोलेशन की सलाह दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि देश के विकास का जो केजरीवाल खाका रख रहे हैं, उसमें भाजपा के लोग और केंद्र सरकार अड़चनें नहीं डालेंगे। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे हर 15 दिन में अरविंद केजरीवाल के साथ देश के विकास के मॉडल पर सलाह मशविरा करें।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा बैठक की थी। वहां उन्होंने होम आइसोलेशन को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन ही कोरोना से लड़ने और प्रबंधन में अभी तक सबसे कारगर हथियार साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में माइक्रो कंटेनमेंट जोन्स बनाए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा ‍कि कुल मिलाकर मैं देख रहा हूं कि खासतौर से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस देश में जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वो अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

सिसोदिया ने आगे कहा कि अब बीजेपी वाले दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने जाते हैं, तो वहां पर तो केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल को फॉलो करते हैं, लेकिन जब दिल्ली में वही काम अरविंद केजरीवाल करते हैं, तो उसको रोकते हैं। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख