dharma sangrah
✕

मलप्पुरम के बारे में टिप्पणी को लेकर मेनका के NGO की वेबसाइट हैक

Published: शुक्रवार, 5 जून 2020 (19:16 IST)
तिरुवनंतपुरम। भाजपा सांसद मेनका गांधी द्वारा स्थापित पशु अधिकार गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘पीपुल्स फॉर एनिमल्स’ की वेबसाइट को कुछ लोगों के एक समूह ने शुक्रवार को हैक कर लिया। केरल जिले में एक गर्भवती हथिनी (Pregnant Elephant) की मौत के संदर्भ में मलप्पुरम जिले के बारे में उनकी एक टिप्पणी को लेकर यह हैकिंग की गई है।
 
वेबसाइट को हैक करने के बाद उस पर लिखा गया है, ‘मेनका गांधी ने एक गर्भवती हथिनी की दु:खद मौत को गंदी राजनीति में घसीट लिया।’ मेनका ने मलप्पुरम जिले के बारे में ट्वीट किया था और पशुओं के साथ आपराधिक गतिविधियों को लेकर जिले की आलोचना की थी।इसके बाद मेनका केरलवासियों के निशाने पर हैं।
ALSO READ: क्या मुस्लिम बहुल मल्लपुरम में गर्भवती हथिनी को खिलाया गया था पटाखों से भरा अनानास, जानिए सच...
उन्होंने ट्वीट किया था कि किसी शिकारी या वन्यजीव हत्यारे के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए वे ऐसा करते रहते हैं। वेबसाइट पर प्रसारित संदेश में कहा गया है कि यह घटना पालक्कड जिले में हुई और हम सब जानते हैं कि आपने जानबूझकर मलप्पुरम जिले को इसमें घसीटा ताकि सांप्रदायिक रूप से प्रेरित झूठी जानकारी फैलाई जा सके।
ALSO READ: गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत के मामले में वन विभाग को मिली महत्वपूर्ण कामयाबी
इसमें कहा गया है, 'आपका एजेंडा स्पष्ट है, जानवरों के लिए प्यार मुसलमानों के प्रति नफरत से जुड़ा हुआ है।’ इस बीच मलप्पुरम जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान की प्रतिक्रिया में मुस्लिम यूथ लीग के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वरअली शिहाब थंगल ने त्रिपुरंतखा मंदिर के पुजारी के साथ मंदिर परिसर में एक पेड़ लगाया। दोनों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिलकर पेड़ लगाया और इसे जिले के खिलाफ 'नफरत फैलाने' वालों के लिए 'धर्मनिरपेक्षता का संदेश' बताया।
ALSO READ: गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
थंगल ने कहा कि हम धर्मनिरपेक्षता का संदेश देना चाहते हैं। हमने पेड़ का नाम मैत्री रखा है। उन्होंने कहा कि यहां बिना किसी भेदभाव के मंदिरों और मस्जिदों की रक्षा करने का इतिहास है। इसीलिए हमने विश्व पर्यावरण दिवस पर धर्मनिरपेक्षता का संदेश देने का फैसला किया। (भाषा) Photo courtesy: ANI

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख