ramcharitmanas
✕

यूपी के ललितपुर में पिता ने हथौड़े से तीन मासूम बेटियों को मार डाला

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (16:53 IST)
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के बानपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक शराबी ने अपनी तीन मासूम पुत्रियों की हथौड़े से हत्या कर दी और घर में आग लगाकर उनके शव को जलाने का प्रयास किया।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बीरगांव निवासी 40 वर्षीय छेद्दान कुशवाहा शराब पीने का आदी था। उसकी पांच पुत्रियों में से दो बेटियों को दीपावली के मौके पर पत्नी दतिया (मध्यप्रदेश) अपने मायके ले गई थी, जबकि दस वर्षीय अंजली, सात वर्षीय राधिका और चार साल की विशाखा को छेद्दान के पास छोड़ गई थी।
 
उन्होंने बताया कि तड़के चार बजे के बाद छेद्दान ने हथौड़े से प्रहार कर तीनों बेटियों की हत्या कर दी और पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालकर घर में आग लगाकर शव जलाने का प्रयास किया। उसने घर की दोनों मंजिलों पर आग लगाने की कोशिश की। आग में घर का कुछ सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख