शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamta Banerjee said that climate change is a big threat
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (15:45 IST)

ममता बनर्जी ने कहा, जलवायु परिवर्तन एक बड़ा खतरा, हम सभी पृथ्वी को बचाएं

ममता बनर्जी ने कहा, जलवायु परिवर्तन एक बड़ा खतरा, हम सभी पृथ्वी को बचाएं - Mamta Banerjee said that climate change is a big threat
कोलकाता। कोरोना वायरस महामारी को मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है।
पृथ्वी दिवस पर बनर्जी ने लोगों को एकसाथ मिलकर इस ग्रह को बचाने के वास्ते जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करने को कहा।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है। हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है। लेकिन एक और बड़ा खतरा जो हम पर मंडरा रहा है- जलवायु परिवर्तन। इन चुनौतियों से लड़ने और अपने इस खूबसूरत ग्रह को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
CM शिवराज ने मंत्रियों को सौंपी विभाग के साथ कोरोना से जुड़ी कई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट