Daily Horoscope
✕

अशांत संदेशखालि को लेकर क्या बोलीं बंगाल CM ममता बनर्जी?

टीएमसी नेता पर जमीन पर कब्जे और यौन उत्पीड़न का है आरोप

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (16:40 IST)
disturbed Sandeshkhali : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता में आज गुरुवार को कहा कि अशांत संदेशखालि (Sandeshkhali) क्षेत्र में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
 
किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा स्थानीय लोगों पर कथित अत्याचारों को लेकर जिस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, उसका जिक्र करते हुए बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही होने देंगी।

ALSO READ: बंगाल के संदेशखाली में हिन्दू महिलाओं से दरिंदगी, महिलाओं की आपबीती सुन रौंगटे खड़े हो जाएंगे
 
उन्होंने कहा कि हम संदेशाखालि की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। किसी भी गलत काम में शामिल किसी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। मैंने वहां राज्य महिला आयोग को भेजा है और संदेशाखालि के लिए एक पुलिस दल बनाया है। बनर्जी ने कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए एक भयानक साजिश रची जा रही है और राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की है।

ALSO READ: संदेशखाली में कैसे हैं हालात, क्या कहती है राज्यपाल की रिपोर्ट?
 
शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप: बुधवार को लगातार 7वें दिन संदेशखालि में विरोध प्रदर्शन जारी रहा, बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की। शाहजहां शेख और उसके साथियों के खिलाफ आरोप हैं कि वे जबरन जमीन पर कब्जा करते हैं और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख