Hanuman Chalisa

इंदौर का यातायात सुधारने के लिए प्रमुख चौराहों पर 200 महिला आरक्षक तैनात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (15:47 IST)
Indore News: मध्यप्रदेश में आबादी और वाहनों के सबसे ज्यादा घनत्व वाले शहर इंदौर में यातायात के बिगड़े ढर्रे को सुधारने के नए प्रयोग के तहत पुलिस ने 200 महिला आरक्षकों को प्रमुख चौराहों पर तैनात किया है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने इंदौर में गुरुवार को बताया कि शहर का यातायात संभालने के लिए 200 महिला आरक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के बाद प्रमुख चौराहों पर तैनात किया गया है।
 
यातायात नियमों का सख्ती से पालन : इन महिला आरक्षकों में शामिल सुनीता मंडलोई को शहर के व्यस्त रीगल चौराहे पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इंदौर स्वच्छता की तरह यातायात नियमों के पालन में भी देशभर में नंबर 1 के पायदान पर रहे। कभी-कभार कुछ वाहन सवार यातायात नियम तोड़ने के बाद हम महिला आरक्षकों से विवाद भी करते हैं, लेकिन हम उनसे अच्छी तरह निपट लेते हैं, क्योंकि हमें इसका प्रशिक्षण दिया गया है।
 
क्या बोलीं महिला आरक्षक सोनाली सोनी? : यातायात संभालने का प्रशिक्षण ले चुकी एक अन्य महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने कहा कि जमाना बहुत आगे बढ़ चुका है। हमें जनता की यह मानसिकता बदलनी होगी कि पुरुष पुलिसकर्मी ही यातायात को नियंत्रित कर सकते हैं। पुलिस विभाग में पुरुषों और महिलाओं को समान प्रशिक्षण दिया जाता है। वे '100 प्रतिशत समर्पण' के साथ काम करेंगी और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगी।
 
महिला आरक्षकों के जज्बे की तारीफ : यातायात पुलिस के पुरुषकर्मी भी कर्तव्य के प्रति महिला आरक्षकों के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। यातायात महकमे के सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि महिला आरक्षक यातायात संभालने का काम एकदम बढ़िया तरीके से कर रही हैं। वे पुरुष सहकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख