1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- देश में सुपर इमरजेंसी

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- देश में सुपर इमरजेंसी

Mamta Banerjee
कोलकाता। 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'सुपर इमरजेंसी' के इस दौर में लोगों को अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें संविधान द्वारा मिले अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। ट्वीट कर बनर्जी ने कहा कि आज 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' है और एक बार फिर हम उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लें जिनके आधार पर हमारे देश की स्थापना हुई थी।
 
उन्होंने मोदी सरकार का उल्लेख किए बिना कहा कि 'सुपर इमरजेंसी' के इस युग में हमें उन सभी अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए जिनकी हमारा संविधान गारंटी देता है। गौरतलब है कि बनर्जी पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर लोकतंत्र के खिलाफ काम करने का आरोप लगाती रही हैं।
अगला लेख
भाजपा विधायक की ममता बनर्जी को धमकी, चिदंबरम जैसा होगा हश्र