Hanuman Chalisa
✕

ममता बनर्जी का धरना शुक्रवार तक रहेगा जारी, तेजस्वी यादव और कनिमोझी भी पहुंचे

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (23:21 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि चिटफंड घोटाला मामलों में कोलकाता के पुलिस प्रमुख से पूछताछ की सीबीआई की कोशिश के खिलाफ उनका धरना शुक्रवार तक जारी रहेगा। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव और द्रमुक सांसद कनिमोझी यहां बनर्जी के धरनास्थल पर पहुंची तथा उन्होंने उनके प्रति एकजुटता प्रकट की।
 
 
बनर्जी रविवार रात से यहां एस्प्लानेड क्षेत्र में मेट्रो चैनल में धरने पर बैठी हैं। इसी जगह वे 2006 में टाटा मोटर्स द्वारा अपनी छोटी कार परियोजना के वास्ते सिंगूर में किए गए कृषि भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ 26 दिन तक उपवास पर बैठी थीं।
 
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन शुक्रवार तक चलेगा। चूंकि बोर्ड परीक्षाएं शीघ्र ही शुरू हो रही हैं अतएव हम लाउडस्पीकर नहीं बजाएंगे ताकि विद्यार्थी परेशान न हों। उन्होंने अपने धरने को चिटफंड घोटालों में शहर के पुलिस आयुक्त से पूछताछ की सीबीआई की कोशिश और राज्य में कथित 'तख्तापलट' की केंद्र की कोशिश के खिलाफ सत्याग्रह बताया।
 
यादव और कनिमोझी ने बनर्जी से बातचीत की और उनसे रविवार शाम की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। कोलकाता रवाना होने से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी ने सीबीआई जैसी जांच एजेंसी पर भाजपा विरोधी राजनीतिक हस्तियों को परेशान करने तथा उसके पाले में चले गए नेताओं को राजा हरीशचन्द्र की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

अगला लेख