• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. mamta banerjee food scheme
Written By
Last Modified: कोलकाता , गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (17:49 IST)

ममता की अन्नपूर्णा थाली, 21 रुपए में मछली-चावल

mamta banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मत्स्य विभाग ने राज्य के आम लोगों को कम कीमत में खाना उपलब्ध कराने की योजना के तहत मात्र 21 रुपए में ही 'मछली-चावल' परोसने का फैसला किया है। मछली पश्चिम बंगाल का प्रमुख आहार है जिसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।
 
इक्कीस रुपए में अन्नपूर्णा थाली में 50 ग्राम मछली, 100 ग्राम चावल, 74 ग्राम दाल और 50 ग्राम सब्जी शामिल होगी। 'बेन फिस' वाहन पूरे राज्य के शहर और जिलों के महत्वपूर्ण स्थानों पर यह थाली बेचेगी। थाली पूरी तहर से ढकी होगी और भोजन की गुणवत्ता उत्तम होगी।
  
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी प्रयोग किया गया था जो सफल रहा था। अब इस योजना का शुभारंभ फरवरी में होगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शराबबंदी पर मोदी से क्या बोले नीतीश...