Hanuman Chalisa
✕

ममता बनर्जी बोलीं, मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं करूंगी...

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (17:54 IST)
कोलकाता। मोबाइल नंबर को आधार से लिंक किए जाने के कदम का विरोध करते हुए  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर उनका नंबर बंद  भी हो जाए तो भी वे अपना नंबर लिंक नहीं कराएंगी।
 
तृणमूल कांग्रेस की नेता ने केंद्र सरकार पर 'निरंकुश' शासन का आरोप लगाया और कहा  कि उनकी पार्टी को भूमिका निभानी होगी ताकि भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया  जा सके।
 
उन्होंने तृणमूल की एक बैठक में कहा कि केंद्र सरकार लोगों के अधिकारों और निजता में  दखल दे रही है। आधार को किसी के मोबाइल से लिंक नहीं किया जाना चाहिए। अगर मेरा  नंबर बंद कर दिया जाए तो भी मैं अपना नंबर आधार से लिंक नहीं कराऊंगी।
 
ममता ने कहा कि उन्होंने (केंद्र) देश में निरंकुश शासन लागू कर दिया है। कोई भी उनके  खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता, वरना ये लोग आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई पीछे  छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल विरोध करती रहेगी, चाहे पार्टी के सभी नेताओं को  जेल भेज दिया जाए।
 
ममता ने कहा कि हम कायर नहीं हैं। दूरसंचार विभाग की ओर से बीते 23 मार्च को जारी  अधिसूचना में मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की बात की गई है। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख