shradh paksha
✕

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण में टीपू के नाम पर विवाद

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (17:44 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अपने  संबोधन में मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान की प्रशंसा करने पर विवाद उत्पन्न हो गया  तथा विपक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से माफी की मांग की है।
 
विपक्ष के नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस को राष्ट्रपति के अभिभाषण में  टीपू का नाम शामिल करके कोविंद का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए था। कोविंद ने जो  भाषण पढ़ा, उसे राज्य सरकार ने तैयार किया था। इस तरह के अधिवेशन के दौरान  राज्यपाल भी उसी भाषण को पढ़ते हैं, जो उन्हें तैयार करके दे दिया जाता है।
 
ईश्वरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि सिद्दारमैया द्वारा राष्ट्रपति का भविष्य में भी दुरुपयोग  नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को इस तरह का अनुचित कार्य नहीं करना चाहिए। जनता  दल (सेकुलर) के नेता सदन वाईएसवी दत्ता ने राष्ट्रपति के द्वारा टीपू का नाम लिए जाने  का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कोविंद द्वारा टीपू के नाम का उल्लेख करने में लिया  जाना कुछ गलत नहीं है।
 
विधानसभा के अध्यक्ष केबी कोलिवाड़ तथा विधान परिषद के सभापति डीएच शंकरमूर्ति ने  भी राष्ट्रपति द्वारा टीपू का नाम लिए जाने का बचाव करते हुए कहा कि भाषण में टीपू  का नाम शामिल करना कोई गलत बात नहीं है। कोविंद ने कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त  अधिवेशन को संबोधित करते हुए टीपू को एक ऐसा योद्धा करार दिया, जो अंग्रेजों से लड़ते  हुए वीरगति को प्राप्त हुआ।
 
कर्नाटक सरकार 10 नवंबर को टीपू सुल्तान की जयंती मनाने जा रही है जिसका केंद्रीय  मंत्री अनंतकुमार हेगड़े और सांसद शोभा खारंडलजे समेत कई भाजपा नेताओं ने विरोध  किया है। हेगड़े ने कहा कि कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों की सूची में अगर उनका नाम  नहीं हटाया गया तो वे कार्यक्रम स्थल पर सिद्दारमैया के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। कर्नाटक में  पिछले 2 साल से टीपू जयंती मनाई जा रही है। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख