ramcharitmanas

Odisha Train Accident: रेल हादसे के मद्देनजर ममता ने दार्जीलिंग का दौरा किया रद्द

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (14:57 IST)
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे (Balasore train accident) में घायल हुए राज्य के यात्रियों के इलाज तथा पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दार्जीलिंग (Darjeeling) का अपना 4 दिवसीय दौरा रद्द कर किया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख को दार्जीलिंग के दौरे पर जाना था, जहां वे इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले इस पहाड़ी क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से मिलने वाली थीं। सूत्र ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के बालासोर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए पश्चिम बंगाल के यात्रियों के इलाज व पुनर्वास पर नजर रखने के लिए वे कोलकाता में ही रहना चाहती हैं। वे बाद में दार्जीलिंग का दौरा करेंगी।
 
गौरतलब है कि ओडिशा में ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। पहले यह आंकड़ा 288 बताया गया था। करीब 1,175 लोग घायल हुए हैं। बनर्जी ने हादसे के बाद रेल मंत्रालय द्वारा दिए गए मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके राज्य के 61 लोग मारे गए है और 182 अब भी लापता हैं। सचिवालय नबन्ना में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर एक राज्य के ही 182 लोग लापता हैं और 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है तो ये आंकड़े सही कैसे हो सकते हैं?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

अगला लेख