biodatamaker
✕

नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने पद छोड़ा

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (14:59 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़। कश्मीर पर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं से घिरे मलविंदर सिंह माली ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार का पद छोड़ दिया, हालांकि माली ने इसे 'इस्तीफा' नहीं कहा। माली ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि मैं नवजोत सिंह सिद्धू को सुझाव देने के लिए दी गई अपनी सहमति वापस लेता हूं। माली ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि उन्होंने कभी इस पद को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने पंजाबी में किए गए एक पोस्ट में कहा कि न तो कोई पद स्वीकार किया था और न ही किसी पद से इस्तीफा दिया है।

ALSO READ: PM मोदी के बयान से झल्लाया तालिबान, प्रमुख नेता ने कहा- सफल रहेगा उनका संगठन
 
पंजाब में सत्ता संघर्ष के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को सिद्धू से कहा था कि वह अपने सलाहकारों को काबू में रखें। सिंह ने यह बात सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेतुकी टिप्पणी के बाद कही थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने भी कहा था कि दोनों सलाहकारों को जाने की जरूरत है। सिद्धू ने 11 अगस्त को पूर्व सरकारी शिक्षक एवं राजनीतिक विश्लेषक माली और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के पूर्व रजिस्ट्रार प्यारे लाल गर्ग को अपना सलाहकार नियुक्त किया था।

ALSO READ: असम में फिर हिंसा की आग : 7 ट्रकों में आग लगाई, 5 ड्राइवर जिंदा जले, उग्रवादी संगठन DNLA पर शक
 
माली ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर बात की थी जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि यदि कश्मीर भारत का हिस्सा था तो अनुच्छेद 370 और 35ए की क्या जरूरत थी? उन्होंने यह भी कहा था कि कश्मीर, कश्मीरी लोगों का देश है। सिद्धू के एक अन्य सलाहकार गर्ग ने मुख्यमंत्री द्वारा पाकिस्तान की आलोचना किए जाने पर कथित तौर पर सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ऐसी आपत्तिजनक और बेतुकी टिप्पणियों को लेकर आगाह किया था, जो राज्य और देश की शांति व स्थिरता के लिए संभावित रूप से खतरनाक हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख