suvichar
✕

झुंझुनूं जिले में बांध टूटने से हड़कंप

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (20:17 IST)
जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले की सबसे बहुप्रतीक्षित कुम्भाराम आर्य लिफ्ट परियोजना के लिए बनने वाले मलसीसर बांध के शुक्रवार को अचानक टूट जाने से हड़कंप मच गया। बांध के अचानक टूट जाने से न केवल हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया अपितु बांध का पानी मलसीसर कस्बे में फैलने से उसके भी डूबने की आशंका बन गई है।


झुंझुनूं के जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि बांध के अचानक टूटने के कारण पानी व्यर्थ बह गया है, लेकिन इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बांध के टूटने के कारणों का तत्काल कोई पता नहीं चला है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मुस्तैदी से बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए हैं तथा मलसीसर कस्बे में पानी की आवक को रोकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बांध के पानी से मलसीसर कस्बे के डूबने की आशंका को निराधार बताते हुए कहा कि पानी के प्रवाह को रोक दिया गया है।

झुंझुनूं और सीकर को मीठे पानी की आपूर्ति के लिए इस परियोजना के तहत पानी की आपूर्ति होनी थी। इसके लिए स्टोरेज डैम, पंप हाउस और क्लोरिन हाउस बने हुए हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे बांध के ऊपर का हिस्सा अचानक टूट गया और उसका पानी बाहर आ गया। उस समय बांध में 9 मीटर से अधिक पानी भरा हुआ था।

बांध का पानी पंप हाउस और क्लोरिन मशीनरी में घुस गया जिससे परियोजना को भारी नुकसान पहुंचा है। बांध के टूटने की जानकारी मिलते ही अलसीसर कस्बे में हड़कंप मच गया। लगभग 588 करोड़ रुपए की लागत की इस परियोजना की शुरुआत जुलाई 2013 में हुई थी और इसके जुलाई 2016 में पूरा होना था। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख