1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL-11, Ajinkya Rahane, Captain, Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करके रोमांचित हैं अजिंक्य रहाणे

IPL-11
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सत्र में टीम की कमान संभालकर काफी रोमांचित हैं। रहाणे को स्टीव स्मिथ की जगह कप्तान बनाया गया है जो गेंद से छेड़खानी के मामले में कप्तानी छोड़ चुके हैं।


रहाणे के हवाले से मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, ‘मैं ऐसी टीम की कप्तानी करके बहुत खुश है जिसे हमेशा मैने अपना परिवार माना। मैं राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन को धन्यवाद देता हूं जिसने मुझ पर भरोसा जताया।'

उन्होंने कहा, ‘मैं रॉयल्स टीम में वापसी करके बहुत खुश हूं। मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की पूरी कोशिश करूंगा और उम्मीद है कि यह सत्र काफी रोमांचक होगा।' (भाषा)
अगला लेख
ब्रावो ने प्रदर्शन में निखार का श्रेय एमएस धोनी को दिया