सम्बंधित जानकारी
- DGCA ने Air India पर लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना
- तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के विमान को इंडोनेशिया में आपात स्थिति में उतारा
- NCLT ने दिवाला कार्यवाही को लेकर गो फर्स्ट की याचिका स्वीकार की
- 10 मिनट तक भारतीय एयरस्पेस में उड़ता रहा पाकिस्तानी विमान, ये थी वजह
- Go First एयरलाइन की 12 मई तक सभी उड़ानें रद्द
मेडिकल इमरजेंसी के कारण मलेशिया जा रहा विमान चेन्नई में उतरा
चेन्नई। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार एक यात्री को सीने में दर्द की शिकायत के बाद विमान को शुक्रवार को आपात स्थिति में यहां उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के जेद्दा शहर से उड़ान भरने वाले इस विमान में लगभग 280 यात्री सवार थे।
अधिकारियों के मुताबिक वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) से विमान उतरने की अनुमति मिलने के बाद जैसे ही विमान चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरा, सीने में दर्द की शिकायत करने वाले यात्री को पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
