manglik dosh calculator
✕

नशीली मिठाई खिलाकर बनाई वीडियो क्लिप, तीन महीने तक किया दुष्कर्म

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (23:21 IST)
बीकानेर। यहां के दो बदमाश युवकों ने धोखे से एक युवती को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उन्होंने युवती का अश्लील वीडियो बनकार उसका तीन महीने तक देह शोषण किया। क्षेत्राधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की ओर रविवार को मामला दर्ज करवाया गया।
 
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गुलजार बस्ती के आसिफ और राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी आसिफ ने पीड़िता को नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल के जरिए उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। इस घटना के बाद आसिफ और राजा उसे ब्लैकमेल करने लगे।
 
उन्होंने बताया कि वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वे अपनी मर्जी के मुताबिक पीड़िता का देह शोषण करने लगे। आरोपियों की धमकी पर अपनी प्रतिष्ठा खराब होने के भय से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई।
 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 9 सितंबर को दोनों आरोपियों ने उसे बुलाया और जबरन उसे जहर खिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही दोनों युवकों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पीड़िता का बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख