Hanuman Chalisa

Pulwama Attack: मेजर बिष्ट का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर उमड़ा लोगों का हुजूम

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (21:21 IST)
देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में हुए भीषण आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने के दौरान शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट को इस महीने के अंत में अपनी शादी के लिए घर आना था। वे अपने घर आए भी, लेकिन तिरंगे में लिपटे ताबूत में। उत्तराखंड ने अपने बहादुर बेटे को सोमवार को नम आंखों से विदाई दी। 
 
मेजर के पार्थिव शरीर का हरिद्वार में गंगा के तट पर बने खरखरी श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया और हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

मेजर की अंतिम विदाई के दौरान हृदयविदारक दृश्य देखने को मिले। मेजर के बड़े भाई नीरज बिष्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोशियारी एवं अन्य की मौजूदगी में उनके चचेरे भाई हर्षित बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वंदे मातरम् के नारे हवा में गूंजते रहे।
इससे पहले मेजर के पार्थिव शरीर के सोमवार की सुबह नेहरू कॉलोनी स्थित उनके घर पर पहुंचने के बाद बिष्ट परिवार में मातम पसर गया। उनके शव को रविवार को शहर के एक सैन्य अस्पताल में रखा गया था। सैन्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, राजनीतिकों, रिश्तेदारों, दोस्तों एवं आम लोगों का बड़ा हुजूम युवा सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर उमड़ पड़ा।
 
उनकी मां उनके ताबूत के पास रोती-बिलखती रहीं जबकि उनके पिता एसएस बिष्ट (पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी) उनको शांत कराने की कोशिश करते रहे, हालांकि वे खुद भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे।

पुलवामा आतंकवादी हमले के 1 दिन बाद 31 वर्षीय मेजर बिष्ट जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करते वक्त विस्फोट होने से शहीद हो गए थे।

उनका परिवार 7 मार्च को होने वाली उनकी शादी की तैयारी कर रहा था लेकिन शनिवार की शाम को आई खबर ने इन सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। मेजर बिष्ट अपनी शादी के लिए 28 फरवरी को घर आने वाले थे।
 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के कई नेताओं एवं विधायकों समेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक विनोद चमोली, गणेश जोशी एवं मुन्ना सिंह चौहान जैसे कई राजनीतिकों ने अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भी उनके ताबूत पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल रतूरी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अशोक कुमार उन तमाम पुलिस अधिकारियों में शामिल थे, जो मेजर बिष्ट को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पहुंचे थे। 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

अगला लेख