शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra : Stray dog burnt alive in Thane
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (10:58 IST)

खौफनाक, महाराष्ट्र के ठाणे में लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया

खौफनाक, महाराष्ट्र के ठाणे में लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया - Maharashtra : Stray dog burnt alive in Thane
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में कुछ लोगों ने एक लावारिस कुत्ते को जिंदा जला दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में ‘सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन’ के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
 
अधिकारी ने बताया, ‘शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वह घटनास्थल गया और वहां कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।‘
 
उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपंग बनाने जैसे कृत्य इत्यादि करने) और पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था 18.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी