1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. maharashtra politics cabinet expansion soon most of new entrants will be mos devendra fadnavis
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (21:57 IST)

Maharashtra : महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, फडणवीस बोले- ज्यादातर नए मंत्री बनेंगे राज्यमंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर नए मंत्री राज्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि  शीघ्र ही (मंत्रिमंडल का) विस्तार किया जाएगा।
 
फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 18 कैबिनेट मंत्री हैं। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नौ और सहयोग भाजपा के 9 मंत्री हैं। शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे नीत गठबंधन सरकार गिर गई थी और 30 जून को वर्तमान सरकार अस्तित्व में आई थी।
 
तीस जून को केवल शिंदे और फडणवीस ने शपथ ली थी और 9 अगस्त को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया था। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में 43 तक मंत्री हो सकते हैं।
 
जब फडणवीस से पूछा गया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का बहुप्रतीक्षित चुनाव कब होगा तब उन्होंने कहा कि यह अदालत को तय करना है। वे बीएमसी चुनाव और ओबीसी राजनीतिक कोटे को लेकर अदालत में दायर की गई याचिकाओं का परोक्ष रूप से जिक्र कर रहे थे।
 
भाजपा नेता ने इस बात पर सहमति जताई कि बीएमसी जैसे महत्वपूर्ण निकाय को लंबे समय तक एक प्रशासक के नियंत्रण में रखना वांछनीय नहीं है। भाषा
ये भी पढ़ें
Russia-Ukraine war updates : रूस ने जताया 'डर्टी बम' का डर तो यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, कहा- जल्द छोड़ दें देश