ramcharitmanas

नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, कहा- मैं आपसे नहीं डरता...

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (17:17 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के थप्पड़ वाले बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। नारायण राणे को कोर्ट से जमानत तो मिल गई लेकिन भाजपा और शिवसेना आमने-सामने हो गई है। नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है।
ALSO READ: उद्धव के मंत्री ने दिया था नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश, भाजपा कर रही है कोर्ट जाने की तैयारी
राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है। राणे ने कहा कि वे उद्धव ठाकरे से नहीं डरते हैं। राणे ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट में मेरे खिलाफ दायर सभी मामलों (शिवसेना द्वारा दायर किए गए) में फैसला मेरे पक्ष में आया है।

यह इस बात का संकेत है कि देश कानून से चलता है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के नेता मेरे साथ खड़े हैं और मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। जन आशीर्वाद यात्रा परसों फिर से शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नारायण राणे की गिरफ्तारी पर कहा कि ये कानूनी और नैतिक रूप से बिलकुल गलत है।

महाराष्ट्र की सरकार पक्षपातपूर्ण मानसिकता से इतना घटिया व्यवहार करे जो हंसी का पात्र बने। ये दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद और निंदनीय है। इस केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के  'थप्‍पड़' वाले कमेंट संबंधी  विवाद के बीच उद्धव ठाकरे का 2018 का एक विवादास्‍पद बयान वाला वीडियो फिर से वायरल हो गया है।

इसमें उद्धव ठाकरे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ के खिलाफ विवादित कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इसमें ठाकरे को योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना साधते हुए यूपी के सीएम को चप्‍पल से पीटने की बात कहते सुना जा सकता है।

भाजपा नेता सवाल उठा रहे हैं कि यह उद्धव की यह टिप्‍पणी, नारायण राणे के 'थप्‍पड़' वाले बयान से किस तरह अलग है। मीडिया खबरों के मुताबिक शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यह टिप्‍पणी महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के एक वर्ष पहले वर्ष 2018 में की थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख