शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. maharashtra municipal corporation election results
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (15:00 IST)

महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव परिणाम : जलगांव में भाजपा की बड़ी जीत, सांगली में कड़ा मुकाबला

महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव परिणाम : जलगांव में भाजपा की बड़ी जीत, सांगली में कड़ा मुकाबला - maharashtra municipal corporation election results
महाराष्ट्र के सांगली और जलगांव महानगर पालिका के लिए शुक्रवार को मतगणना जारी है। अब तक हुई मतगणना के अनुसार सांगली में भाजपा और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है जबकि जलगांव में बीजेपी रिकॉर्ड तोड़ जीत की तरफ बढ़ रही है।
 
सांगली में भाजपा 26, एनसीपी 11 और कांग्रेस 9 पर आगे हैं। जबकि जलगांव में 57 पर भाजपा, शिवसेना 15 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे हैं। 
 
दोनों जगहों पर 153 सीटों पर 754 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। सांगली में 78 और जलगांव में 75 सीटों के लिए मतदान हुआ है। 
 
इन चुनावों में महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन किया था। वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी। 
ये भी पढ़ें
एंटीगुआ ने पूछा था, भारतीय एजेंसियों ने गलत दी भगोड़े मेहुल चोकसी की जानकारी