शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra CM Eknath Shindes security beefed up further over life threat
Written By
Last Modified: रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (21:47 IST)

महाराष्ट्र : CM एकनाथ शिंदे की जान को खतरा, खुफिया विभाग को मिले इनपुट के बाद बढ़ाई सुरक्षा

Eknath Shinde
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा होने संबंधी विशिष्ट सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) को शनिवार शाम को इस बाबत जानकारी मिली है।
 
राज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने मुख्यमंत्री की जान को खतरा होने संबंधी सूचना मिलने की पुष्टि की है। डुंबरे ने बिना विवरण साझा किए पीटीआई से कहा कि विशिष्ट सूचना के बाद हमने आवश्यक कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिन्हें ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।
 
अधिकारी ने कहा कि शिंदे के ठाणे में निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिंदे 5 अक्टूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में पहली बार दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं।
 
 भाषा Edited by Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने तेज बारिश के बीच की जनसभा, भीगते हुए दिया भाषण, वायरल हुआ वीडियो