Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2018 : साक्षात्कार में 898 उम्मीदवारों के बीच टक्कर

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (20:31 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2018 के साक्षात्कार के अंतिम दौर में 298 पदों के लिये 898 उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। इन उम्मीदवारों के साक्षात्कार का सिलसिला 31 दिसंबर से शुरू होगा।
 
 
जनसंपर्क विभाग की यहां शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में चुने गए प्रत्याशियों में अनारक्षित वर्ग के 464, अनुसूचित जाति वर्ग के 145, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 186 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 103 उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्य परीक्षा का चयन परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किया गया था। 
 
विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा के तहत प्रशासनिक सेवाओं के कुल 298 खाली पद भरे जाने हैं। इनमें से 144 पद अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित हैं। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सूबे के चार संभागीय मुख्यालयों- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में 23 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख