Hanuman Chalisa
✕

मप्र में 'बदलापुर' की सियासत, बीजेपी के समय हुए ई-टेंडर घोटाले में FIR

Updated: बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (21:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर आयकर छापे के बाद अब बदलापुर की सियासत देखने को मिल रही है। बीजेपी सरकार के समय हुए घोटालों को लेकर अब सरकार की एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं। हजारों करोड़ के ई-टेंडर घोटाले में बुधवार को पांच विभाग और सात कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
 
लंबे समय से पूरे मामले की जांच कर रहे ईओडब्ल्यू ने जो मामला दर्ज किया है उसमें तत्कालीन ताकतवर मंत्रियों को घेरने की तैयारी माना जा रहा है।
 
ईओडब्ल्यू ने इसके साथ सात कंपनियों के खिलाफ भी गलत तरीके से टेंडर हासिल करने के लिए मामला दर्ज किया है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी सरकार में हुए इस घोटाले में एफआईआर दर्ज कर अब बीजेपी के बड़े नेताओं को घेरने की तैयारी की गई है।
 
खास बात यह है कि एफआईआर में किसी राजनेता और अफसर का नाम नहीं शामिल है। एफआईआर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही गई है।
ई-टेंडर घोटाले में पीएचई, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग में लगभग 3 हजार करोड़ की गोलमाल की आंशका है। घोटाले में आरोपी टेंडरों में छेड़छाड़ कर पहले ही टेंडर की राशि जान लेते थे, फिर उनके रेट बदलकर फिर ई-पोर्टल पर चढ़ा दिया जाता था।
पिछले दिनों मध्यप्रदेश में पड़े आयकर छापे के बाद अब इसको जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। एफआईआर  तत्कालीन मंत्रियों और सत्ता के करीबी नौकरशाह के खिलाफ शिंकजा कसने की तैयारी माना जा रहा है। बीजेपी सरकार के समय इन विभागों का कामकाज ताकतवर मंत्री संभालते थे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख