dharma sangrah

एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने वैष्णोदेवी के दर्शन किए

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (18:38 IST)
कटरा (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के रेयासी जिले के कटरा में स्थित मां वैष्णोदेवी के दरबार में नवरात्र के शुरुआती 3 दिनों में ही 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
 
जम्मू से करीब 42 किलोमीटर दूर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा कटरा आधार शिविर श्रद्धालुओं स्वागत के लिए पूरी तरह सजाया गया है। यहां देश और विदेश से नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
 
यात्रा पंजीकरण केंद्र के प्रभारी महेश सिंह जामवाल ने बताया कि आधार शिविर से करीब 12 किलोमीटर की चढ़ाई कर पिछले 3 दिनों के दौरान 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने पवित्र गुफा में मां के दर्शन किए। 
 
उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले ही दिन 41,000 श्रद्धालुओं ने यहां पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के त्राल में हुए ग्रेनेड हमले के बाद इस संख्या में थोड़ी गिरावट आई और यह संख्या 27,500 पर पहुंच गई।
 
जामवाल ने कहा कि शनिवार को एक बार फिर यह आंकड़ा बढ़ा और 40,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन किए। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख