dharma sangrah
✕

बड़ा खुलासा, प्रेमिका ने ही मारा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर को

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (14:44 IST)
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा इलाके में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र मान हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस अधीक्षक देहात सुनीता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि बॉक्सर की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। जांच में मान की प्रेमिका का नाम सामने आया है। मान की प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी और बुलंदशहर के बड़े मीट कारोबारी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। प्रेमिका ने ही गोली मारकर जितेंद्र की हत्या की थी।
 
पुलिस का कहना है कि मान ने अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो बना रखा था जिसे हत्या की बड़ी वजह  माना जा रहा है। गौरतलब है कि 12 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के एबीपी हाइट्स सोसायटी के एक फ्लैट में खिलाड़ी जितेंद्र मान का शव पुलिस ने बरामद किया था। पोस्टमार्टम के दौरान मान के शव से 3 गोलियां निकाली गई थीं। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख