shradh paksha
✕

दो अमेरिकी श्रद्धालुओं ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को दान किए 14 करोड़ रुपए

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:54 IST)
तिरुपति (आंध्रप्रदेश)। अमेरिका में रहने वाले 2 भारतीय उद्यमियों ने तिरुमला के निकट स्थित प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को 14 करोड़ रुपए दान किए हैं। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि दानकर्ताओं ने नाम जाहिर न करने का आग्रह करते हुए देवी श्री वरलक्ष्मी व्रतम पर्व पर दान दिया है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 14 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट 2,000 साल पुराने मंदिर के प्रशासक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) के विशेष अधिकारी को सौंपा।
 
श्रद्धालुओं ने मंदिर के अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस कोष का इस्तेमाल टीटीडी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याण ट्रस्टों के लिए किया जाए। दोनों श्रद्धालुओं ने लगातार दूसरे साल इतनी बड़ी धनराशि दान की है। अधिकारी ने कहा कि पिछले साल उन्होंने 13.5 करोड़ रुपए दान किए थे।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख