dharma sangrah
✕

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अदालत का बड़ा झटका, याचिका खारिज

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:53 IST)
चंडीगढ़। रोहतक जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल याचिका शुक्रवार को खारिज हो गई। सिंह अपनी 2 शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद हैं। डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए यह आवेदन किया था।
 
सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने सिरसा उपायुक्त की एक रिपोर्ट के आधार पर आवेदन को अमान्य करार दिया। यह रिपोर्ट सुरक्षा स्थिति पर विचार करने और डेरा प्रमुख की मां की जांच करने वाले डॉक्टरों के बोर्ड के विचार को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
 
सिरसा के सिविल सर्जन गोविंद गुप्ता ने डेरा प्रमुख की 83 वर्षीय मां नसीब कौर की जांच की थी। सिरसा जिला प्रशासन ने डेरा प्रमुख की मां की चिकित्सा रिपोर्ट गुरुवार को सुनील सांगवान को भेजी थी।
 
इस मामले में जब सांगवान से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहतक संभाग के आयुक्त पंकज यादव ने कहा कि जेल अधीक्षक को पैरोल याचिका के लिए कोई वाजिब वजह नहीं मिली।
 
डेरा प्रमुख की पत्नी हरजीत कौर ने 5 अगस्त को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका में कौर ने हवाला दिया था कि सिंह की मां बीमार हैं और हृदय से संबंधी बीमारी का उनका इलाज होना है और वे अपने बेटे को देखना चाहती हैं।
 
अदालत ने जेल अधिकारियों को 5 दिन के भीतर इस पर फैसला लेने को कहा था। जून में सिंह ने सिरसा में खेती के लिए 42 दिन के पैरोल की मांग की थी लेकिन बाद में उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया। सिंह को अगस्त 2017 में पंचकूला की अदालत ने दुष्कर्म के 2 मामलों में सजा सुनाई थी।
 
इस साल जनवरी में सीबीआई की पंचकूला की एक विशेष अदालत ने उन्हें और 3 अन्य को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

देवास में शराब तस्करों ने टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

Delhi Pollution: बॉर्डर पर सख्ती, इन गाड़ियों की एंट्री पर लगा बैन; दिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम

अगला लेख