Hanuman Chalisa
✕

दुर्घटनाग्रस्त सुखोई विमान के पायलट को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:49 IST)
तेजपुर। असम के सोनितपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई के 2 पायलटों में से एक को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए शुक्रवार को कोलकाता के सैन्य अस्पताल भेजा गया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल उसके एक अन्य सहयोगी का तेजपुर 155 बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि गुरुवार की रात तेजपुर मिलानपुर में एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान से 2 पायलटों विंग कमांडर पी. शांत्रा और स्क्वाड्रन लीडर ईशांत मिश्रा निकलने में सफल रहे थे, हालांकि उनकी हालत गंभीर है।
 
पांडे ने बताया कि शांत्रा को शुक्रवार की सुबह कोलकाता ले जाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मिश्रा को तेजपुर में भर्ती कराया गया है। इस बीच भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और वरिष्ठ जिला अधिकारी दुर्घटनास्थल पर गए और खेत से लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया। अधिकारी हालांकि मौके पर मौजूद पत्रकारों से रूबरू नहीं हुए। 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख