Daily Horoscope
✕

जब भगवान के आवागमन के लिए रोकी गईं उड़ानें

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (22:40 IST)
तिरुवनंतपुरम। विश्वप्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की शोभायात्रा हवाई अड्डे से होकर गुजरने की सदियों पुरानी परंपरा के कारण बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 घंटे परिचालन बंद कर दिया गया। इस दौरान कुछ विमानों के समय में परिवर्तन किया गया और कुछ को रद्द कर दिया गया।
 
 
हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंदिर की पारंपरिक शोभायात्रा आरात्तू के लिए हवाई अड्डे से अपराह्न 4 से 9 बजे तक के लिए विमानों का आवागमन बंद कर दिया गया। इसके चलते कम से कम 4 उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया और 2 को रद्द कर दिया गया।
 
मंदिर के देवी-देवताओं की मूर्तियों को हवाई अड्डे के पीछे स्थित समुद्र में पवित्र स्नान के लिए ले जाया जाता है। इस मार्ग से शोभायात्रा तब से निकाली जा रही है, जब कि यहां हवाई अड्डा नहीं बना था। हवाई अड्डा रनवे के बंद होने से पहले हर साल 2 बार एक नोट जारी करता है। यह कार्यक्रम साल में 2 बार अक्टूबर-नवंबर और मार्च-अप्रैल के बीच आयोजित होता है।
 
त्रावणकोर राजघराने के वर्तमान प्रमुख मूलाराम तिरुनाल राम वर्मा ने प्रतीकात्मक रूप से शोभायात्रा की अगुवाई की। यह यात्रा मंदिर से शाम 5 बजे प्रारंभ हुई।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख