ganesh chaturthi

राजस्थान के चौमूं में टिड्‍डियों का हमला, थाली-परात बजाकर भगाया

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (15:57 IST)
जयपुर। एक तरफ कोरोनावायरस (Coronavirus) खौफ है, इसी बीच जयपुर जिले के चौमूं में शुक्रवार को 11.30 बजे अचानक बादल में टिड्‍डियां ही टिड्‍डियां नजर आने लगीं। यह नजारा देख लोगों के हाथ-पांव फूल गए एवं चारों ओर हडकंप मच गया।
 
थोड़ी देर बाद ही घर के आंगन, छत, कमरे, दीवारें, लॉन यहां तक कि सूख रहे कपड़ों पर भी टिड्‍डियां नजर आने लगीं। अचानक हुए इस हमले से लोग सकते में आ गए। हालांकि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए थाली, भगोने, ड्रम, पीपे आदि बजाकर टिड्‍डियों को भगाने का प्रयास किया। 
 
टिड्‍डियां घरों में न घुस जाए इसके डर से लोगों ने खिड़की एवं दरवाजे बंद कर दिए। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल भी हो गया। लोगों के मन में यह भी डर था कहीं टिड्‍डियां पेड़ों को अपना स्थायी ठिकाना न बना लें। 
 
करीब 2 घंटे के भरसक प्रयास के बाद लोगों को टिड्डयों को भगाने में सफलता मिली। लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि चौमूं शहर में टिड्डयों का यह दशकों में पहला हमला है। आवासीय क्षेत्र में यह पहली बार देखने को मिली हैं। हालांकि आसपास के गांवों के खेतों में पिछले कई दिनों में टिड्डयों के आने की खबरें हैं, जिसे लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ी है।
लेखक के बारे में
डॉ. रमेश रावत
फिल्म मेकर, मीडिया एज्यूकेटर, पत्रकार एवं जनसंपर्क कर्मी.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख