Hanuman Chalisa

बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, LoC पर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (23:40 IST)
जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के 3 जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें उसने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। 
 
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास, पुंछ जिले के दिगवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास और राजौरी जिले के नौशेरा तथा लाम में ये घटनाएं हुई हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह दिगवार सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी कुछ घंटों तक चली।
 
शाम के समय, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा और लाम क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने शाम 7.10 बजे के आसपास हीरानगर सेक्टर में मान्यारी और चड़वाल को निशाना बनाया, जिसका सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने करारा जवाब दिया।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख