dharma sangrah
✕

अखनूर सेक्टर में LoC पर भीषण गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (20:24 IST)
जम्मू। पाक सेना द्वारा अखनूर सेक्टर में एलओसी (LoC)से सटे केरी बटल और पल्लांवाला इलाके में सुबह से ही भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की जा रही है जो समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जवान भी पाक सैनिकों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
 
सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई गोलाबारी अभी भी रुक-रुक जारी है। हालांकि बीच में पाक सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार तथा तोपखानों से गोले भी दागे। सैन्य सूत्रों के अनुसार अभी तक हो रही गोलाबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
 
अधिकारियों के बकौल, अनुच्छेद 370 हटाने और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पीओके में बनाए गए लांचिंग पैड में मौजूद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की फिराक में है।
 
जम्मू कश्मीर की शांति भंग करने के लिए वह इस गोलाबारी की आड़ में इन आतंकियों को किसी भी तरह भारतीय सीमा में दाखिल कराना चाहता है। भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने और उन्हें उकसाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।
 
शुक्रवार सुबह जब पाकिस्तान की ओर से केरी बटल और पल्लांवाला में गोलाबारी शुरू की तो सीमा सटे से इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपने घरों में छिप गए। अभी भी दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला जारी है। सेना ने रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
 
सनद रहे कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पहली सितंबर को पुंछ में एलओसी पर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त कर दी। इसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख