ramcharitmanas

गजब का संयोग! जब-जब इंदौर में तेंदुआ घुसा, तब-तब शहर स्वच्छता में नंबर 1 बना...

Published: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (16:57 IST)
इंदौर। तेंदुए के घुसने और शहर के स्वच्छता में नंबर एक होने का क्या संबंध है? यूं तो ऐसा कुछ भी नहीं है, लेकिन इंदौर के प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव तारीखों के आधार पर बड़े ही 'विचित्र संयोग' की बात कर रहे हैं। 
 
डॉ. यादव का कहना है कि जब-जब तेंदुआ शहर में घुसता है, इंदौर स्वच्छता में नंबर वन आता है। गुरुवार को हमलावर तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले यादव का मानना है कि 3 वर्ष से इंदौर शहर में 10 मार्च को ही तेंदुआ प्रवेश कर रहा है। यादव का अनुमान संयोग पर आधारित घटना से है, जो तीन साल से एक ही तारीख को घटित हो रही है। 
 
उन्होंने कहा कि यह संयोग ही हो सकता है कि जब-जब भी तेंदुआ शहर में आया है तब-तब इंदौर स्वच्छता में नंबर वन रहा है। इस बार भी 10 मार्च को ही तेंदुए ने शहर में प्रवेश किया। इससे पहले 10 मार्च 2019 को तेंदुआ धार रोड पर आया था। वहीं, 10 मार्च 2020 को तेंदुआ पल्हर नगर में घुस आया था। इस बार भी तेंदुए के घुसने की तारीख भी 10 मार्च ही है। 
हालांकि यह भी सही है कि गुरुवार को लिंबोदी इलाके में तेंदुए ने 5 लोगों को हमला कर घायल कर दिया था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया था। ऐसे में इस बार भी उम्मीद करें कि तेंदुए का यह संयोग इंदौर को एक बार फिर स्वच्छता में नंबर वन बनाएगा।

...और खास बात यह कि अगर इस बार भी इस बार भी इस संयोग के चलते इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बनता है तो 10 मार्च, 2022 पर भी लोगों की निगाह स्वाभाविक तौर पर रहेगी। शायद फिर शहर में तेंदुआ घुस आए।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख