Daily Horoscope
✕

सुकमा में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, दो घायल

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (22:48 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक पुलिस जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
 
 
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेजी और एलारमड़गु गांव के बीच रविवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भेजी थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब भेजी और एलारमड़गु गांव के मध्य जंगल में था, तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सहायक आरक्षक कर्राम दारा समेत तीन जवान घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दारा की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुकमा जिले में प्रथम चरण में इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख