sundarkand

श्रमिक संघ के वरिष्ठ नेता दादा सामंत ने की खुदकुशी

Updated: शनिवार, 23 मई 2020 (17:29 IST)
मुंबई। वरिष्ठ श्रमिक नेता दादा सामंत ने यहां उपनगरीय इलाके बोरिवली में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वे 92 साल के थे। वे संभवत: कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 की स्थिति और निजी स्वास्थ्य को लेकर व्यथित थे।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र जनरल कामगार यूनियन के नेता को शुक्रवार सुबह अपनी बड़ी बेटी के घर फांसी से लटका पाया गया। वे प्रमुख श्रमिक नेता दत्ता सामंत के भाई थे जिनकी 1997 में गैंगस्टर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आत्महत्या की वजह के बारे में पूछे जाने पर दहिसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मौके से दादा सामंत का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे  कोविड-19 की स्थिति और निजी स्वास्थ्य मुद्दों से आजिज आ गए थे।
अधिकारी ने बताया कि दादा सामंत कोरोना वायरस संक्रमित नहीं थे। उन्होंने किसी गड़बड़ी या साजिश से भी इनकार किया।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख