Hanuman Chalisa
✕

अब 'कुंभ गान' की तैयारी, बॉलीवुड दिग्गज दे सकते हैं आवाज

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (11:45 IST)
इलाहाबाद। अगले वर्ष प्रयाग में लगने जा रहे कुंभ मेले को यादगार बनाने की श्रंखला में एक  और कड़ी जुड़ने जा रही है। दरअसल, इस बार 'कुंभ गान' तैयार किया जा रहा है और इसे  आवाज देने के लिए अमिताभ बच्चन, शंकर महादेवन और कैलाश खेर जैसे कलाकारों से बातचीत  चल रही है। अगस्त के अंत तक 'कुंभ गान' लांच कर दिया जाएगा।
 
उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि पहली बार कुंभ के लिए  गान तैयार किया गया है। इसे कौन आवाज देगा, यह कुछ दिनों में तय हो जाएगा। अमिताभ  बच्चन, शंकर महादेवन, कैलाश खेर जैसे कलाकारों से बातचीत चल रही है और अगस्त के अंत  तक इसे लांच कर दिया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि कुंभ की महिमा और इसकी विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए  प्रदेश सरकार ने 'कुंभ गान' तैयार करने का फैसला किया है। इसमें कुंभ के दौरान विशेष आकर्षण  का केंद्र रहने वाले अखाड़ों, साधु-संतों और शाही स्नान के बारे में रोचक जानकारी को शामिल  करने का भी सुझाव है। वैसे यह गान तैयार करने का मकसद कुंभ की महिमा, इसकी प्राचीनता  और इसके महात्मय और इसके धार्मिक पहलुओं पर प्रकाश डालना है।
 
शुरू में यह गान केवल हिन्दी और संस्कृत में तैयार किया जाएगा और बाद में अन्य भाषाओं में  भी इसे जारी करने की योजना है ताकि गैरहिन्दीभाषी और कुंभ के बारे में कम जानकारी रखने  वाले लोगों को इस गीत के माध्यम से इसके बारे में जानकारी दी जा सके। अभी यह तय नहीं  हुआ है कि यह गान कितनी समयावधि का होगा?
 
कुमार ने बताया कि इसे पूरे हिन्दुस्तान में एफएम चैनल, आकाशवाणी आदि पर बजाया जाएगा।  'मैकान' नाम की एक विज्ञापन एजेंसी ने 'कुंभ गान' तैयार किया है।
 
कुंभ की अन्य तैयारियों की जानकारी देते हुए कुमार ने बताया कि हम मेला क्षेत्र में 30 थीम गेट  तैयार करवा रहे हैं जिसमें 20 सेक्टरों के लिए 1-1 गेट होगा। इसके अलावा घाट की ओर जाने  वाले रास्तों के लिए 10 गेट होंगे। इसके लिए आरएफपी हम बना रहे हैं और जुलाई के अंत तक  बोलीकर्ता तय कर लिए जाएंगे।
 
दिनेश कुमार ने बताया कि गेट की थीम कुंभ पर केंद्रित होगी जिसमें कुंभ से जुड़ी चीजें जैसे  समुद्र मंथन में क्या-क्या चीजें निकली हैं, उन्हें दर्शाया जाएगा, मसलन शंख, नागवासुकि, अमृत  कलश आदि। इसके अलावा 'पेंट माई सिटी' के तहत सार्वजनिक दीवारों, रेलवे के पुल, आरओबी,  ओवरहेड टैंक, सरकारी भवनों आदि पर पेंट कराया जाएगा जिसके लिए बोलियां जल्द ही  आमंत्रित की जाएंगी।
 
दिनेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में टेंट सिटी बसाए जाने की तैयारी है जिसके लिए 9  बोलीकर्ता सामने आए हैं और वित्तीय बोलियां अब खोली जाएंगी। टेंट सिटी में 5,000 कॉटेज  बनाए जाएंगे और इसके परिचालन, रखरखाव और किराया तय करने का अधिकार बोलीकर्ता के  पास होगा। उन्होंने बताया कि अरैल में 100 हैक्टेयर क्षेत्र में बसने जा रही टेंट सिटी के लिए  बिजली, पानी, सीवेज जैसी मूलभूत सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे। कछार क्षेत्र में टेंट सिटी बसने  से वहां ठहरने वाले लोग आसानी से गंगा स्नान कर सकेंगे। (भाषा))
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख