Daily Horoscope
✕

बड़ा हादसा, उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, 47 की मौत

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (15:38 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 47 यात्रियों की मौत हो गई तथा कई अन्य यात्री घायल हो गए।
 
पौड़ी के पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने बताया कि हादसा सुबह उस समय हुआ जब भवन से रामनगर जा रही निजी बस कबीन गांव के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।
 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके रवाना हो गई है। एसडीआरफ की टीम तीन हैलीकॉप्टर के साथ रवाना हुई है। 

गढ़वाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है तथा वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
 
प्रदेश के राज्यपाल डॉ केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बस हादसे पर गहरा दुख जताया है और जिला प्रशासन को पीड़ितों की समुचित देखभाल करने के निर्देश दिए हैं।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख