ramcharitmanas

कुंभ मेले में 2,500 प्रवासी भारतीयों के आने की भी संभावना

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (19:29 IST)
प्रयागराज। वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस समाप्त होने के बाद 24 जनवरी को करीब 2500 प्रवासी भारतीयों के यहां कुंभ मेले में आने की संभावना है। प्रवासी भारतीय यहां अक्षय वट और सरस्वती कूप के दर्शन भी करेंगे।
 
उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मेला क्षेत्र स्थित मीडिया सेंटर में शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने यहां उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां प्रवासी भारतीय जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि 4,000-4,500 प्रवासी भारतीयों ने अपना पंजीकरण कराया है और हम मोटे तौर पर 2,500 प्रवासी भारतीयों के कुंभ मेले में आने की उम्मीद कर रहे हैं। वे विशेष बसों से यहां आएंगे और सीधे टेंट सिटी जाएंगे, जहां रिफ्रेशमेंट के बाद वे बोट के जरिए संगम पहुंचेंगे।
 
मंत्री ने बताया कि जो प्रवासी भारतीय संगम में स्नान करना चाहेंगे, उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। संगम में स्नान और पूजा करने के बाद वे अक्षय वट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमानजी का दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीयों को सेक्टर 19 में कला ग्राम, संस्कृति ग्राम और वेंडिंग जोन दिखाया जाएगा एवं रात्रि में वे विशेष ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। (भाषा)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

अगला लेख