dharma sangrah
✕

कुंभ मेले में 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए समुद्र मंथन होते देख सकेंगे श्रद्धालु

Updated: रविवार, 13 जनवरी 2019 (18:00 IST)
प्रयागराज। अहमदाबाद की कंपनी ब्लिंक 360 ने कुंभ मेले में लोगों को 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए समुद्र मंथन और रामायण का वीडियो दिखाने की तैयारी की है। यह एक नई प्रौद्योगिकी है जिसका उपयोग अभी तक विशाल इमारतों पर होता रहा है लेकिन कुंभ में इसका उपयोग हॉल के भीतर छोटे ढांचे पर होगा।
 
 
'ब्लिंक 360' के प्रबंध निदेशक लोवालेन रोजारियो ने बताया कि हमने सबकुछ अपने स्टूडियो में तैयार किया है। हम प्रोजेक्शन मैपिंग की अवधारणा खासतौर पर इस कुंभ मेले के लिए लेकर आए हैं। रोजारियो ने बताया कि समुद्र मंथन की कहानी को पर्दे पर उतारने में हमें डेढ़ महीने का समय लगा और करीब 100 लोगों ने इस परियोजना पर काम किया है। इस फिल्म के लिए वृंदावन के प्रेम मंदिर का सेट तैयार किया गया है। हम इसी सेट पर पूरी फिल्म दिखाएंगे।
 
उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि इसमें विजुअल इफेक्ट भी है। यह पूरी फिल्म एनिमेटेड है। प्रोजेक्शन मैपिंग आमतौर पर एक ढांचे पर की जाती है। हमने फोम से एक कृत्रिम मॉडल बनाया है। यह कुल मिलाकर 3जी प्रोजेक्शन होगा।

3डी फिल्म देखने के लिए व्यक्ति को 3डी चश्मा पहनना पड़ता है, लेकिन यहां आपको 3डी चश्मा नहीं पहनना पड़ेगा। रोजारियो ने बताया कि हमने स्वयं यह टेक्नोलॉजी पेश की है। अभी तक प्रोजेक्शन मैपिंग का उपयोग विशाल इमारतों पर किया जाता रहा है लेकिन हमने हॉल के भीतर छोटे ढांचे पर यह शुरू किया है।
 
उन्होंने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर एक स्थित हॉल में एक शो में 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हम 1 घंटे में 2 शो चलाएंगे और एक शो 7 मिनट का होगा। ये वीडियो हिन्दी भाषा में है और प्रति व्यक्ति 50 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। कंपनी ने इस आयोजन के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपए का निवेश किया है और हमें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख