Hanuman Chalisa

कुमार विश्वास नाराज, कहा- आप में सुप्रीमो नहीं हैं केजरीवाल

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (10:52 IST)
वरिष्ठ आप नेता और कवि कुमार विश्वास की अरविंद केजरीवाल से नाराजगी कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं है। उनका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस पर उन्होंने यह भी कहा दिया कि अरविंद केजरीवाल को आप का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था और वे पार्टी सुप्रीमो नहीं है।
 
विश्वास द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यालय में आमंत्रित किए गए पोस्टर में आप देख सकते हैं कि कुमार पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक बड़ी सी तस्वीर के सामने खड़े हुए हैं। कुमार विश्वास की यह तस्वीर पिछले हफ्ते रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित किए गए पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम की है।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कुमार की इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि वे केजरीवाल को पार्टी का इकलैता चेहरा होने के लिए चुनौती दे रहे हैं।
 
इस मामले पर बात करते हुए कुमार विश्वास ने पहले तो इस पोस्टर का कोई भी मतलब होने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आप का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था और वे कांग्रेस और भाजपा की तरह पार्टी सुप्रीमो नहीं है, जिसमें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है।
 
उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक आईटीओ स्थित पार्टी कार्यालय में रखी गई है। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अगला लेख