suvichar

कृष्णा नदी में नौका हादसा, 14 लोगों की मौत, 9 लापता

Updated: सोमवार, 13 नवंबर 2017 (00:05 IST)
अमरावती। क्षमता से अधिक, 38 लोगों को लेकर जा रही एक नाव रविवार शाम को विजयवाड़ा के समीप कृष्णा नदी में डूब गई, जिससे 14 पर्यटकों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं। स्थानीय मछुआरों ने 15 लोगों को बचा लिया। मृतकों में छह महिलाएं और चार बच्चे हैं।
 
बताया जाता है कि यह नौका एक निजी कंपनी द्वारा प्रायोगिक तौर पर चलाई जा रही थी। लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल (एनडीआरएफ) की टीमों और कृष्णा जिला प्राधिकारियों ने तलाश एवं बचाव अभियान चलाया है।
 
पर्यटन मंत्री भूमा अखिल प्रिया ने घटना की जांच के साथ साथ अपने विभाग के अधिकारियों को यह पता लगाने का आदेश दिया है कि क्या नौका संचालक ने आवश्यक अनुमति ली थी। पुलिस ने बताया कि नौका भवानी द्वीप से विजयवाड़ा के समीप फेरी गांव के पवित्र संगमम के लिए रवाना हुई लेकिन यह हादसा हो गया।
 
एक सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया ‘नौका में क्षमता से अधिक, 38 लोग सवार थे और ज्यादातर के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। नौका पवित्र संगमम के पास एक गहरे मोड़ पर डूबी। ज्यादातर लोग नीचे फंस गए और मारे गए।’ 
 
बताया जाता है कि ज्यादातर यात्री प्रकासम जिले के ‘ओंगोल वाकर क्लब’ के सदस्य थे। कुछ यात्री नेल्लोर के थे, जो विजयवाड़ा जा रहे थे। फेरी गांव में स्थानीय मछुआरों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए 15 लोगों को बचा लिया। बाद में 14 शव नदी से निकाले गए।
 
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री एन चिना राजप्पा, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी तथा अन्य ने हादसे को लेकर अफसोस जाहिर किया है। (भाषा) 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

अगला लेख