kundali milan
✕

कोलकाता में दुर्गा पूजा की धूम, करोड़ों के सोने और चांदी से सज रही हैं देवी प्रतिमाएं

Updated: रविवार, 29 सितम्बर 2019 (19:55 IST)
कोलकाता। ऐसे समय में जब देश में अर्थव्यवस्था में मंदी की बात कही जा रही है तब मध्य कोलकाता में दो पूजा कमेटियां माता की प्रतिमाओं के श्रृंगार के लिए 50 किलोग्राम सोने और 110 किलोग्राम चांदी का प्रयोग कर रही हैं।
 
ALSO READ: गरबा आयोजकों को बजरंग दल का फरमान, आधार कार्ड देख दें गरबों में एंट्री
 
देश में सोने की कीमत 40 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से कुछ ही कम है। ऐसे में संतोष मित्रा स्क्वेयर दुर्गा पूजा के आयोजक माता दुर्गा, शेर और महिषासुर के श्रृंगार के लिए 50 किलोग्राम सोने के पत्तरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
श्रृंगार में इस्तेमाल सोने की कीमत 20 करोड़ रुपए है और उम्मीद की जा रही है कि इससे संतोष मित्रा स्क्वेयर दुर्गा पूजा पंडाल की ओर लोग आकर्षित होंगे। 
 
पूजा समिति के एक सदस्य ने बताया कि माता दुर्गा की 13 फुट ऊंची प्रतिमा को पैर से सिर तक शुद्ध सोने के पत्तरों से मढ़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि माता की सवारी शेर और महिषासुर को भी सोने के पत्तरों से सजाया जाएगा।
 
पूजा समिति के प्रमुख मूर्तिकार मिंटू पाल ने बताया कि यह इस साल की सबसे महंगी प्रतिमा है। पूजा के आयोजकों ने 2017 में देवी दुर्गा की प्रतिमा को 22 किलोग्राम सोने की साड़ी से सुसज्जित किया था। इस साड़ी को फैशन डिजाइनर अग्निमित्र पाल ने डिजाइन किया था।
 
विभिन्न पूजा समितियां माता दुर्गा की प्रतिमा को सजाने के लिए महंगी धातुओं एवं पत्थरों का इस्तेमाल करते हैं ताकि दर्शकों को आकर्षित किया जा सके। प्रतिमा के श्रृंगार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महंगी धातु एवं पत्थरों को पवित्र माना जाता है और इसकी मांग शुभ अवसरों के लिए बढ़ जाती है।
 
इसके अतिरिक्त एक अन्य पूजा समिति में माता दुर्गा की प्रतिमा के लिए आभूषण तैयार करने में 110 किलो चांदी का इस्तेमाल किया जा रहा है। माता के वस्त्र जैसे घाघरा और चुनरी चांदी से बनाई जाएगी। पूजा कमेटी के एक आयोजक ने बताया कि 10 कारीगर पिछले 6 महीने से आभूषण बनाने का काम कर रहे हैं।
(Photo courtesy : Social Media)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख