manglik dosh calculator
✕

किरीट सोमैया का उद्धव पर बड़ा हमला, संजय राउत ने दिया जवाब

Updated: रविवार, 24 अप्रैल 2022 (11:56 IST)
मुंबई। मुंबई में खार पुलिस थाने के बाहर अपने वाहन पर शिवसेना समर्थकों द्वारा जूते और पानी की बोतलें फेंके जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के रविवार को दावा किया कि यह हमला महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार द्वारा प्रायोजित था। संजय राउत ने उन्हें करारा जवाब दिया।
 
सोमैया ने दावा किया, 'मुझ पर किया गया हमला उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा प्रायोजित था। करीब 70-80 शिवसेना कार्यकर्ता उस समय खार पुलिस थाने के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हो गए जब मैं थाने गया था। मैंने पुलिस को सूचित किया था कि शिवसेना के गुंडे मुझ पर हमला कर सकते हैं और बाद में ऐसा ही हुआ।'
 
भाजपा नेता ने दावा किया कि पुलिस ने उनके खिलाफ एक झूठी प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि ऐसी झूठी प्राथमिकी केवल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शासन में दर्ज की जा सकती है। इसके पीछे ठाकरे और मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे का हाथ है। उन्होंने पांडे को पद से तत्काल हटाने की मांग की। सोमैया ने यह भी कहा कि वह नई दिल्ली जाएंगे और मामले के संबंध में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात करेंगे।
 
राउत ने कहा कि किरीट सोमैया आईएनएस विक्रांत मालमे में आरोपी हैं, उन्होंने देश को गुमराह किया है। अगर लोगों ने उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है तो इससे भाजपा को दर्द नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्री की जनता इस तरह के लोगों को माफ नहीं करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि सोमैया, गिरफ्तार किए गए निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने शनिवार को पुलिस थाने गए थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के उनके आह्वान ने शिवसेना समर्थकों को आक्रोशित कर दिया था। 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

अगला लेख